वायरल न्यूज़

Stunt Video: बाइक से स्टंट करने निकलीं बिहारी लड़कियां, इनके सामने 'धूम' फिल्म भी पड़ जाएगी फीकी

Bihari Girls Stunt on Bike: आप देख सकते हैं कि यह लड़कियां बिना हेलमेट लगाए फुल स्पीड में बाइक चला रही हैं। इस दौरान वह चलती बाइक पर स्टंट भी परफॉर्म करती दिख रही हैं।

Image

लड़कियों का बाइक पर स्टंट (इंस्टाग्राम)

Bihari Girls Stunt on Bike: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आज के युवा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। वायरल होने के चक्कर में वह अपने जान की परवाह भी नहीं करते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो कुछ बिहारी लड़कियों से जुड़ा है। ये बिहारी लड़कियां बाइक पर बहुत ही खतरनाक स्टंट करती दिखाई दे रही हैं।

शॉकिंग वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लड़कियां पावर बाइक लेकर सड़कों पर निकल गई हैं। उनकी बाइक के नंबर प्लेट से पता चल रहा है कि वह लड़कियां बिहार की हैं। आप देख सकते हैं कि यह लड़कियां बिना हेलमेट लगाए फुल स्पीड में बाइक चला रही हैं। इस दौरान वह चलती बाइक पर स्टंट भी परफॉर्म करती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं कि लड़कियां झुंड में बाइक पर निकली हैं। हर लड़की के पास पावर बाइक है और वह फुल स्पीड में फर्राटा भर रही है। देखें वीडियो-

वीडियो में देख पाएंगे कि एक लड़की तो बाइक चलाते समय अपना हाथ हैंडल से छोड़ देती है। हालांकि, जैसे ही उसे लगता है कि बाइक का बैलेंस बिगड़ने वाला है, वह दोबारा बाइक का हैंडल पकड़ लेती है। ज्यादातर लड़कियां बाइक को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चलाती नजर आ रही हैं। इस हैरान करने वाले वीडियो को azeemkhan15290 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article