Viral Video: सोशल मीडिया में डांस से जुड़े ढेरों वीडियो मौजूद हैं। इनमें एक से बढ़कर एक ऐसे डांस वीडियो नजर आते हैं कि बस देखते रह जाते हैं। मगर कभी इंसानों के अलावा किसी जानवर को डांस करते हुए देखा है? डांस भी ऐसा जो किसी के भी होश उड़ाकर रख दे। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त डांस वीडियो सामने आया है। वीडियो बिल्ली के डांस से जुड़ा है, जिसने ऐसा हाहाकारी डांस कर दिखाया जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। डांस करते हुए बिल्ली का ये वीडियो कुछ ही समय में हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
बिल्ली ने दिखाया जबरदस्त डांस
सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि पालतू बिल्ली घर में मौजूद है। वो आराम से घर में टहल रही है कि तभी बैकग्राउंड में म्यूजिक बजने लगा। म्यूजिक बजते ही फ्रेम में ऐसा नजारा दिखाई दिया जिसे देखकर मानो सारे डांस भाग जाएंगे। दरअसल डांस के दौरान बिल्ली दो पैरों पर खड़ी हो गई। इसके बाद वो ऐसे-ऐसे स्टेप कर दिखाती है कि देखकर कोई भी शरमाने लग जाए। बिल्ली डांस में ऐसे-ऐसे मूव्स करती है कि बार-बार देखने का मन करेगा।
यहां देखिए वीडियो
डांस करते हुए बिल्ली का ये वीडियो नेटिजन्स को इतना पसंद आया कि इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि बिल्ली का ऐसा डांस नहीं देखा। वहीं एक कमेंट में वीडियो की विश्वसनीयता उठाए गए हैं। कमेंट में लिखा गया कि बिल्ली इस तरह डांस नहीं कर सकती है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर cengiz_kizikaya हैंडल से शेयर किया गया है।
