वायरल न्यूज़

Video: चंडीगढ़ सचिवालय के गेट पर मधुमक्खियों का हमला, CISF के जवानों ने शख्स की ऐसे बचाई जान

Bees Attack Video: आप देख सकते हैं कि जैसे ही मधुमक्खियों ने शख्स पर हमला किया, वहां मौजूद CISF के जवान एक्टिव हो गए। इसके बाद शख्स की जान बचाने के लिए CISF के जवानों ने गजब की तकनीक अपनाई।

Image

मधुमक्खियों का हमला

Bees Attack Video: चंडीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हरियाणा सिविल सचिवालय के गेट पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले की चपेट में एक शख्स आ गया। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मधुमक्खियों ने गेट के पास एक शख्स पर हमला बोल दिया। इसके बाद शख्स अपनी जान बचाने के लिए बीच सड़क पर ही बैठ गया।

हरियाणा सिविल सचिवालय के गेट पर मधुमक्खियों का हमला

आप देख सकते हैं कि जैसे ही मधुमक्खियों ने शख्स पर हमला किया, वहां मौजूद CISF के जवान एक्टिव हो गए। इसके बाद शख्स की जान बचाने के लिए CISF के जवानों ने गजब की तकनीक अपनाई। सबसे पहले CISF के जवानों ने शख्स को एक कपड़े से ढका। इसके बाद जब मधुमक्खियों का हमला थोड़ा कम हो गया तो उसे गाड़ी में बैठाकर वहां से कहीं दूर ले गए। सबसे पहले आप देखें यह वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स को कपड़े से ढकने के बाद वहां पर एक गाड़ी मंगवाई गई। इसके बाद शख्स को गाड़ी में बिठाकर वहां से दूर ले जाया गया। इस तरह CISF के जवानों ने शख्स की जान बचाई।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article