Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स इतिहास पर सवाल खड़ा करता नजर आ रहा है। दरअसल, इस शख्स ने भारत में स्थित एक 900 साल पुराने मंदिर में ऐसी चीज देख ली, जिसकी उम्मीद उसे क्या दुनिया के किसी शख्स को नहीं रही होगी। इस चीज को देखकर ही ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने दुनिया के इतिहास और खोज पर सवाल खड़ा कर दिया। इस शख्स को भारतीय मंदिर में टेलीस्कोप यानि दूरबीन की कलाकृति दिखी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (इंस्टाग्राम)
कर्नाटक का होयसला मंदिर
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया के कंटेंट क्रिएटर लियाम रिचर्ड्स कुछ दिन पहले कर्नाटक के होयसला मंदिर पहुंचे थे। इस मंदिर का निर्माण 11वीं सदी के दौरान हुआ था। लियाम रिचर्ड्स को मंदिर में उकेरी गई कलाकृतियों में एक दूरबीन दिखाई दिया। इसके बाद वह वीडियो में बोलते नजर आए कि दुनिया दूरबीन के खोज को लेकर झूठ बोलती है। उनका कहना है कि अगर दूरबीन की खोज नीदरलैंड में साल 1608 में हुई थी तो भारत के इस मंदिर में दूरबीन की आकृति कैसे उकेरी हुई है। देखें वीडियो-
बता दें कि कर्नाटक के होयसला मंदिर में हजारों अनोखी कलाकृतियां बनी हैं। इन कलाकृतियों को सैकड़ों साल पहले पत्थर पर उकेरा गया है। इन्हीं कलाकृतियों में ऑस्ट्रेलियाई शख्स को एक टेलीस्कोप नजर आया। होयसला मंदिर को तकरीबन 1121 ईस्वी से 1160 ईस्वी के बीच राजा विष्णुवर्धन के शासनकाल में बनाया गया था। यह मंदिर कर्नाटक के हालेबिडु और बेलूर में स्थित है, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। यह मंदिर सोपस्टोन से बने अपनी जटिल वास्तुकला के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। वहीं टेलीस्कोप की खोज साल 1608 में नीदरलैंड में मानी जाती है। इस वायरल वीडियो को ऑस्ट्रेलियाई कंटेंट क्रिएटर लियाम रिचर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट _liamrichards_ पर शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि प्राचीन भारत ने अपने अंदर तमाम राज समेटा हुआ है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
