वायरल न्यूज़

Viral Video: घर के अंदर चाभी भूल गया था शख्स, फिर बिल्ली ने ऐसे खोला दरवाजा देखकर रह जाएंगे दंग

Viral Video: वायरल हो रहा यह वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। आप देख पाएंगे कि शख्स अंत में अपनी पालतू बिल्ली से मदद मांगता है। वह अंदर बैठी बिल्ली से दरवाजा खोलने के लिए कहता है। इसके बाद बिल्ली यूजर्स को हैरान करते हुए सच में घर का दरवाजा खोल देती है।

Viral Video (46)

बिल्ली ने खोला दरवाजा (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देता है। ऐसा ही एक अनोखा और हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो काफी दिलचस्प भी है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। दरअसल, एक शख्स अपने घर की चाबी अंदर ही भूल जाता है और बाहर से दरवाजा बंद कर लेता है। इस कारण वह अंदर नहीं जा पा रहा होता है। इसके बाद शख्स जो करता है, वैसा आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा।

वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। आप देख पाएंगे कि शख्स अंत में अपनी पालतू बिल्ली से मदद मांगता है। वह अंदर बैठी बिल्ली से दरवाजा खोलने के लिए कहता है। इसके बाद बिल्ली यूजर्स को हैरान करते हुए सच में घर का दरवाजा खोल देती है। आप देख पाएंगे कि शख्स दरवाजे के बाहर खड़े होकर अपनी बिल्ली को आवाज के जरिए कुछ इशारा करता है। बिल्ली अपने मालिक की आवाज ध्यान से सुनती है। इसके बाद वह आश्चर्यजनक तरीके से दरवाजा खोल देती है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि जब दरवाजा खुलता है तो बिल्ली उसकी हैंडल पर अपने पंजे के बल लटकी नजर आती है। यह दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। लोग बिल्ली की समझदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हो सकता है कि शख्स ने बिल्ली को ऐसा करने की ट्रेनिंग पहले ही दी हो, लेकिन इसके बाद भी बिल्ली जिस तरह दरवाजा खोलती है, वह एक स्मार्ट जानवर की निशानी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसा स्मार्ट पालतू जानवर हर घर में होना चाहिए। वहीं एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि इंसानों से ज्यादा अब पालतू जानवर समझदार हो गए हैं। इस वीडियो को @iTheWolfman नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article