वायरल न्यूज़

Viral Video: जिम में साड़ी पहन महिला ने दिखाया ऐसा स्वैग, देखकर धुरंधरों की हवा हो जाएगी टाइट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने साड़ी में जिम के अंदर ऐसा स्वैग दिखाया, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। कई लोगों को तो आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

Image

महिला का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @pink.heaven.official)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई अनोखे वीडियो (Trending Video) आप देखने को मिल जाएंगे। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) दिल दहलाने वाले भी होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, एक महिला साड़ी पहनकर जिम पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने जिम के अंदर जिस तरह का स्वैग दिखाया, उसने सबको चौंका दिया। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

आज कल सोशल मीडिया पर हर कोई अनोखे अंदाज से धमाल मचाते रहते हैं। कुछ लोग अजीबोगरीब हरकत करके फेमस भी हो जाते हैं। जबकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। जबकि, कुछ की तारीफ भी होती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं साड़ी पहनकर एक महिला जिम के अंदर पहुंच जाती है। इसके बाद जिस तरह वो एक्सरसाइज करती है, उसे देखकर सबके होश उड़ गए। इतना ही नहीं लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। देखें वीडियो...

महिला का हाहाकारी अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इस महिला ने तो अलग ही माहौल सेट कर दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'pink.heaven.official' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस महिला की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि इसके आगे तो बड़े-बडे़ बॉडी बिल्डर्स भी फेल हैं। तो आपको महिला का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article