Pakistani Soldiers Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटा सा वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है। क्लिप में चार लोग यूनिफॉर्म पहने हुए नजर आते हैं और खुले मैदान में डांस करते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ का song “FA9LA” बज रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोग पाकिस्तानी सैनिक हैं। हालांकि, इस दावे की किसी भी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। यह साफ नहीं है कि वीडियो कब और कहां का है, और न ही यह पक्का कहा जा सकता है कि वर्दी पहने लोग सच में सैनिक हैं या नहीं। इसलिए टाइम्स नाउ नवभारत ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस तेज
वीडियो में चारों लोग काफी मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आते हैं। उनके डांस के स्टेप्स फिल्म के गाने से काफी मिलते-जुलते बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि यह क्लिप लोगों का ध्यान खींच रही है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को लेकर हैरानी जता रहे हैं, क्योंकि कहा जाता है कि भारतीय फिल्म धुरंधर पाकिस्तान में बैन है। वहीं, कई लोग इसे सिर्फ मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस, तंज और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
फिलहाल, वीडियो की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए इस तरह के दावों पर विश्वास करने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है। लेकिन इतना जरूर है कि इस छोटी सी वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल जरूर मचा दी है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @FrontalForce नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वहीं पर इंटरनेट यूजर्स ने भी खूब मजे लिए हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
