वायरल न्यूज़

Viral Video: करंट लगने के बाद भी नहीं रुका सांप, तार पर चढ़कर किया हैरान करने वाला काम

Shocking Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप जंगल जैसे इलाके में लगे बिजली वाले तार पर चढ़ने की कोशिश करता नजर आता है। जैसे ही वह तार को छूता है, उसे तेज करंट का झटका लगता है।

Image

Viral Video: करंट लगने के बाद भी नहीं रुका सांप (फोटो: X/@dn_xsoul)

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। खासकर सांपों के वीडियो लोगों का ध्यान जल्दी खींच लेते हैं। कभी दो सांपों की लड़ाई दिखाई देती है तो कभी वे शिकार करते नजर आते हैं। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ अलग ही देखने को मिलता है। इस वीडियो में एक सांप जंगल जैसे इलाके में लगे तारों पर चढ़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई देता है। दूर से देखने पर ये तार ऐसे लगते हैं जैसे किसी खेत या जगह के चारों तरफ बाड़ लगाने के लिए लगाए गए हों। नीचे वाले तार सामान्य नजर आते हैं, लेकिन सबसे ऊपर वाला तार बिजली से जुड़ा होता है।

करंट लगने के बाद भी तार पर चढ़ने की करता है कोशिश

सांप को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उस तार में करंट दौड़ रहा है। जैसे ही वह ऊपर वाले तार को छूकर चढ़ने की कोशिश करता है, उसे तेज बिजली का झटका (Snake Gets Electric Shock) लगता है। झटका लगते ही वह नीचे गिर जाता है। हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद वह फिर से उसी तार पर चढ़ने की कोशिश करता है। हर बार उसे करंट लगता है, लेकिन वह अपनी कोशिश छोड़ता नहीं। वीडियो देखकर समझ आता है कि जंगली जानवर इंसानों द्वारा लगाए गए ऐसे खतरनाक इंतजामों से अनजान होते हैं।

लाखों लोगों ने अब तक देखा यह Viral Video

यह भी साफ दिखता है कि अगर सांप तार से चिपक जाता, तो उसकी जान भी जा सकती थी। हालांकि वीडियो में वह हर बार झटका लगने के बाद अलग हो जाता है, जिससे बड़ी दुर्घटना टल जाती है। यह वीडियो लोगों को हैरान भी कर रहा है और यह सोचने पर मजबूर भी करता है कि खुले इलाकों में लगाए गए बिजली वाले तार कितने खतरनाक हो सकते हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @dn_xsoul नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article