वायरल न्यूज़

Viral Video: 3 साल की बच्ची ने साड़ी पहन मचाया गदर, मासूमियत देख फिदा हुआ पूरा इंटरनेट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नन्ही बच्ची का साड़ी पहनकर घर में घूमने का वीडियो वायरल हो रहा है। बच्ची बड़े प्यार से अपनी साड़ी संभालते हुए परिवार को अपना पारंपरिक लुक दिखाती नजर आती है। उसकी मासूमियत और आत्मविश्वास ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

Image

viral video: साड़ी में इठलाती बच्ची का वीडियो वायरल (फोटो: Instagram/mr_viral_06 )

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची (Baby girl viral video) अपने घर में रंग-बिरंगी साड़ी पहनकर इठलाते हुए घूमती नजर आ रही है। उसकी मासूमियत और आत्मविश्वास ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची ने बहुत ही छोटे आकार की साड़ी पहनी हुई है। वह बड़े ध्यान से उसकी प्लीट्स और पल्लू संभालते हुए घर के एक-एक कमरे में जा रही है। ऐसा लग रहा है जैसे वह अपने परिवार के हर सदस्य को अपना नया पारंपरिक लुक दिखाना चाहती हो।

वीडियो देखने के बाद लोगों की आई तरह-तरह की प्यारी प्रतिक्रियाएं

उसकी चाल (Cute baby walking video) में मासूम सा आत्मविश्वास और चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है। घर के किसी सदस्य ने उसका यह खास पल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो देखने (Viral Video) के बाद लोग तरह-तरह की प्यारी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स उसे “सबसे छोटी फैशन आइकन” बता रहे हैं। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि वह इतनी कम उम्र में साड़ी संभालना सीख गई है, जबकि कई बड़े लोग भी इसे ठीक से नहीं संभाल पाते। वहीं कई दर्शकों का कहना है कि आज के समय में ऐसा मासूम और सकारात्मक वीडियो देखना बहुत सुकून देता है।

लोगों को यह बात भी खास लगी कि छोटी उम्र में बच्ची ने पारंपरिक पहनावे को इतने उत्साह से अपनाया। इस छोटे से पल ने पूरे परिवार को खुश कर दिया और अब लाखों लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है। यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि बचपन के छोटे-छोटे पल कितने कीमती होते हैं। कभी-कभी एक साधारण सा खेल या सजना-संवरना भी जिंदगी की सबसे खूबसूरत याद बन जाता है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को mr_viral_06 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article