Video: कॉलेज फेस्ट में लड़के ने भोजपुरी गाने पर किया इतना जबरदस्त बेली डांस, देखकर नोरा फतेही भी करेंगी तारीफ

Dance Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक छात्र अपने धमाकेदार बेली डांस से लोगों का दिल जीत रहा है। इस छात्र के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। छात्र का बेली डांस देखकर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है कि एक लड़का इतना जबरदस्त बेली डांस कर सकता है।

Dance Video: आपने लड़कियों को बेली डांस करते जरूर देखा होगा। लड़कियों के बेली डांस के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हालांकि, आपने किसी लड़के का बेली डांस वीडियो शायद ही कभी देखा होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़के का बेली डांस वीडियो कहर ढा रहा है। यह वीडियो इतना जबरदस्त है, जिसे देखकर आप भी लड़के के डांस की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

Dance Video (7)

छात्र का जबरदस्त बेली डांस (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

छात्र का धमाकेदार बेली डांस

वीडियो छत्तीसगढ़ के किसी कॉलेज में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक छात्र अपने धमाकेदार बेली डांस से लोगों का दिल जीत रहा है। इस छात्र के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। छात्र का बेली डांस देखकर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है कि एक लड़का इतना जबरदस्त बेली डांस कर सकता है। लोगों ने इस छात्र के बेली डांस की तुलना मशहूर डांसर नोरा फतेही से कर दी है। देखें वीडियो-

End of Feed