वायरल न्यूज़

Shocking Video: उत्तराखंड में पाया गया इतना विशाल अजगर, उठाने के लिए लगे 6 लोग, लंबाई जान उड़ेंगे होश

Giant Python Video: आप देख सकते हैं कि अजगर को पकड़ने के बाद लोग उसके साथ तस्वीर खिंचवा रहे हैं। इसी बीच वन विभाग के कर्मचारियों मौके पर पहुंचते हैं और अजगर को अपने कब्जे में ले लेते हैं।

Image

अजगर का वीडियो (ट्विटर)

Giant Python Video: उत्तराखंड के रामनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऐसा अजगर पकड़ा गया, जिसकी लंबाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस अजगर को उठाने के लिए 6 से 7 लोग लगे। रामनगर से जो अजगर पकड़ा गया, उसकी लंबाई 25 फीट से ज्यादा है। सिर्फ यही नहीं अजगर का वजन भी 170 किलोग्राम पाया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।

वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि इतने बड़े अजगर को उठाने के लिए 1-2 नहीं बल्कि 6 से 7 लोग लगे हैं। अजगर देखने में काफी ज्यादा विशालकाय नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि अजगर को पकड़ने के बाद लोग उसके साथ तस्वीर खिंचवा रहे हैं। इसी बीच वन विभाग के कर्मचारियों मौके पर पहुंचते हैं और अजगर को अपने कब्जे में ले लेते हैं। इसके बाद विशालकाय अजगर को ले जाकर जंगल में छोड़ देते हैं। अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो की शुरुआत में आपको अजगर जमीन पर नजर आएगा। इस दौरान आसपास खड़े लोग अपने फोने से अजगर का वीडियो बनाते दिख रहे हैं।सबसे हैरान करने वाली बात तब होती है, जब 6-7 लोग मिलकर अजगर को अपने हाथों से उठा लेते हैं। इसके बाद अजगर के साथ खुशी-खुशी फोटो खिंचवाते है। 54 सेकंड के इस वीडियो में आप अजगर को उठाए लोगों को फोटो क्लिक करवाते देख सकते हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर @Arjunpchaudhary नाम के यूजर ने शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article