Trending Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही प्यारा और प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 95 साल (Senior Citizen Inspiration) के एक दादाजी इंटरनेट यूजर्स को अपना इंस्टाग्राम ब्लॉग बताते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी उम्र जानकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी। वीडियो में दादाजी कैमरे के सामने दिखाई देते हैं। वे बड़े आत्मविश्वास और उत्साह के साथ बोलते हैं, “हेलो गाइज, वेलकम टू माय न्यू ब्लॉग। मेरा नाम सुवर्षी है। मैं अलीगढ़ जिले के वामो गांव से हूं। मेरी उम्र 95 साल है और मैं इस उम्र में ब्लॉग बना रहा हूं।” उनके चेहरे पर मुस्कान है और आवाज में जोश साफ सुनाई देता है।
viral video: उम्र 95, लेकिन जोश 25 जैसा! (फोटो: Instagram/sugda_comedy)
दादाजी लोगों से सहयोग की कर रहे अपील
दादाजी आगे कहते हैं कि अगर उनकी वीडियो लोगों तक पहुंची है, तो वे उन्हें सपोर्ट करें। वे हाथ जोड़कर प्यार से सभी से सहयोग की अपील करते हैं। उनका चेहरा भले ही झुर्रियों से भरा हो, लेकिन उनकी आंखों में चमक और कुछ नया करने की चाह साफ दिखाई देती है। दादाजी को
पहने हुए दिखाई देते हैंऔर उनके पीछे एक खेत दिखाई दे रहा है। यह रील इंस्टाग्राम पर sugda_comedy नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। कैप्शन में लोगों से सपोर्ट करने की अपील की गई है। देखें वीडियो:
इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट्स में दादाजी की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं, “95 की उम्र में भी इतना जोश”, “दादाजी सच्ची प्रेरणा हैं”, और “उम्र सिर्फ एक नंबर है।” यह वीडियो हमें सिखाता है कि कुछ नया शुरू करने के लिए उम्र कभी रुकावट नहीं बनती। अगर मन में इच्छा और हिम्मत हो, तो इंसान किसी भी उम्र में आगे बढ़ सकता है। आज के युवाओं के लिए भी यह एक बड़ा संदेश है कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कोई तय उम्र नहीं होती। दादाजी का यह कदम सच में दिल खुश कर देता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
