Shadi Ka Video: आजकल भारतीय शादियों में आप बड़े-बड़े बुफे, लाइव काउंटर और कई तरह के शाही पकवान देखते होंगे। मेहमानों के लिए सैकड़ों तरह के व्यंजन रखे जाते हैं, ताकि हर किसी को अपनी पसंद का खाना मिल सके। लेकिन हाल ही में एक शादी में कुछ अलग देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। इस शादी (Unique Wedding Idea) में महंगे और खास पकवानों के बीच एक साधारण मैगी का स्टॉल भी लगाया गया था। हैरानी की बात यह रही कि सबसे ज्यादा भीड़ उसी मैगी काउंटर पर नजर आई। जहां दूसरे स्टॉल पर लोग आराम से खा-पी रहे थे, वहीं मैगी लेने के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी।
शादी में बाकी पकवानों से ज्यादा आकर्षण मैगी ने स्टॉप पर देखने को मिला
इस मजेदार नजारे का वीडियो आदित्य वर्मा नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मेहमान बड़ी उत्सुकता के साथ मैगी बनते हुए देख रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा लग रहा था जैसे शादी में बाकी पकवानों से ज्यादा आकर्षण मैगी ने पैदा कर दिया हो। वीडियो शेयर करते हुए आदित्य ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वेडिंग प्लानर्स और कैटरर्स को इससे सीख लेनी चाहिए। उनका कहना था कि जब लोग शाही व्यंजनों के बीच भी मैगी को इतना पसंद कर रहे हैं, तो इसे हर शादी के मेन्यू में शामिल किया जाना चाहिए।
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि मैगी हर उम्र के लोगों की पसंदीदा होती है, इसलिए शादी जैसे बड़े कार्यक्रम में भी इसकी मांग होना कोई हैरानी की बात नहीं है। यह घटना दिखाती है कि कभी-कभी सादगी भी लोगों का दिल जीत लेती है। महंगे पकवानों के बीच एक साधारण मैगी ने पूरी महफिल लूट ली। आपको बता दें सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को allboutaadi नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लोग खूब देख रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
