Video: बेडरूम में छिपा मिला 9 फुट लंबा किंग कोबरा, फिर जो हुआ देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Viral Video: अजय गिरी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में बताया कि, 'एक घर के बेडरूम में एक किंग कोबरा (लगभग 9 फीट लंबा) देखा गया। मालिक चिंतित हो गया और उसने प्रभारी वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया।'

KEY HIGHLIGHTS
  • बेडरूम में एक किंग कोबरा (लगभग 9 फीट लंबा) देखकर डर गया परिवार
  • फील्ड डायरेक्टर अजय गिरी की टीम ने चलाया रेस्‍क्यू ऑपरेशन
  • वीडियो को मिले 2.2 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज

Viral Video: कर्नाटक में एक परिवार उस समय दंग रह गया जब उनके बेडरूम में एक किंग कोबरा छिपा हुआ दिखाई दिया। 9 फुट लंबा कोबरा लकड़ी के बक्से में घुस गया था, जिसे देखने के बाद परिवार ने वन विभाग को सूचना देकर मदद मांगी। इसके बाद अधिकारियों ने यह जानकारी अगुम्बे वर्षावन अनुसंधान स्टेशन (एआरआरएस) को भेजी और तभी विशेषज्ञों की टीम कोबरा से परिवार को बचाने के लिए रवाना हुई। ARRS समूह का हिस्सा बने फील्ड डायरेक्टर अजय गिरी ने इस रेस्‍क्‍यू का वीडियो शेयर किया। बचाव अभियान के बाद उन्‍होंने परिवार और अन्य ग्रामीणों को जहरीले सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा।

अजय गिरी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में बताया कि, 'एक घर के बेडरूम में एक किंग कोबरा (लगभग 9 फीट लंबा) देखा गया। मालिक चिंतित हो गया और उसने प्रभारी वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। ARRS को स्थिति के बारे में बताया गया जिसके बाद कॉल पर हमने स्थानीय लोगों को क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसके बारे में बताया और तुरंत उस जगह पर पहुंचे।' वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि, ARRS के अधिकारी घर में घुसे और किंग कोबरा को देखा और फिर टीम के एक सदस्य ने बिस्तर पर कदम रखा और एक छड़ी से सांप को बाहर निकाला। तभी कोबरा को लेकर वे लोग कमरे से बाहर लेकर जाते हैं और सावधानीपूर्वक उसे काले बैग में रख देते हैं।

End of Feed