वायरल न्यूज़

तीन जिंदा सांप निगल गया ये अजगर, फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 5, 2024, 11:41 AM IST

Python Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि अकेला अजगर एक झटके में तीन सांपों को जिंदा निगल गया। मगर तीनों को निगलने के बाद फिर जो कुछ हुआ शायद ही किसी ने सोचा होगा।

Image

तीन सांपों को जिंदा निगल गया अजगर। (photo/instagram)

Python Viral Video: सांपों की प्रजाति में अजगर को सबसे खतरनाक माना जाता है। ये एक ऐसा सांप है जो शिकार को डसता नहीं है उसे जिंदा निगल जाता है। विशाल आकार का अजगर बड़े-बड़े जीवों को आसानी से निगल जाता है। मगर कभी सोचा है कि क्या हो जब यही सांप किसी दूसरे सांप को निगल जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा सामने आया है। इसमें अजगर एक नहीं बल्कि तीन-तीन सांपों को जिंदा निगल गया। सांप के साथ फिर जो कुछ हुआ उसकी महज कल्पना ही की जा सकती है।

तीन सांप निगल गया अजगर

पूरी घटना से जुड़ा वीडियो भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। देखकर मालूम होता है कि अजगर एक के बाद एक तीन सांपों को जिंदा निगल गया। मगर शिकार निगलने के बाद खुद अजगर की हालत खराब होने लगी। उसे हिलने-डुलने में भी परेशानी होने लगी। इसमें आगे देखेंगे कि इससे परेशान अजगर ने अपने तीनों शिकार को वापस उगलना शुरू कर दिया। वो धीरे-धीरे अपना शिकार उगलता है कि तभी पास में मौजूद किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इसमें देखेंगे कि अजगर धीरे-धीरे शिकार को मुंह से बाहर निकालता है और खुद वापस पीछे हटता है। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि अजगर के मुंह से निकले तीनों सांपों की मौत हो चुकी है। तीनों का शरीर गला हुआ नजर आता है। मालूम हो कि सांप का ये हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article