दादियों ने तोड़ी उम्र की सीमा! 87 की उम्र में 'शोले स्टाइल' में चलाती हैं स्कूटी, साथ में बैठती हैं 84 साल की बहन

Biker Dadi Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि 87 साल की मंदाकिनी शाह अपनी 84 साल की छोटी बहन उषा के साथ स्कूटी पर सवार हैं। जहां मंदाकिनी शाह स्कूटी चला रही हैं। वहीं उषाबेने साइडकार में बैठी दिख रही हैं। इन दोनों के बालों में भले ही सफेदी नजर आ रही हो लेकिन उनके हौसलों का रंग अब भी गहरा दिखाई दे रहा है।

Biker Dadi Video: सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोग अपना दिल हार बैठते हैं। इसी क्रम में अहमदाबाद की 87 साल की एक दादी का वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। 87 साल की मंदाकिनी शाह इस उम्र में सड़क पर स्कूटी दौड़ाती दिखाई देती हैं। सिर्फ यही नहीं उनकी 84 साल की बहन भी उनके साथ शोले स्टाइल में बाइक पर बैठी नजर आती हैं। इन दोनों बहनों ने एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचटा दिया है।

Biker Dadi Video

बाइकर दादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आपका भी दिल हो जाएगा खुश

87 साल की मंदाकिनी शाह और उनकी 84 साल की बहन उषाबेन सोशल मीडिया पर एक बार फिर टॉप ट्रेंड में आ गई हैं। इन दोनों बहनों ने अपनी उम्र को चुनौती देते हुए व्यस्त सड़कों पर स्कूटी और साइडकार के साथ स्टंट किया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इन दोनों बहनों को प्यार से 'बाइकर दादियां' कह रहे हैं। इन दोनों बहनों की जोड़ी की तुलना बॉलीवुड के सुपर-डुपर फिल्म 'शोले' के जय‑वीरू यानि अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र से की जा रही है। देखें वीडियो-

End of Feed