वायरल न्यूज़

OMG: केला 400 रुपये.. सेब 500 रुपये किलो, पाकिस्तान से आए इस Video ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका

Viral Video: जब भारतीय व्लॉगर दुकानदार से सेब के दाम पूछता है तो वह उसे 500 रुपये किलो बताता है। इसके अलावा माल्टा के दाम 250 से 450 रुपये किलो तक होते हैं। जब भारतीय व्लॉगर खजूर की कीमत पूछता है तो उसकी कीमत सुन वह हैरान रह जाता है। पाकिस्तानी दुकानदार खजूर का भाव 1200 रुपये किलो बताता है।

Image

पाकिस्तान में फलों की कीमतें (इंस्टाग्राम)

Viral Video: पाकिस्तान से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में पाकिस्तान में फलों की कीमतों के बारे में पता चल रहा है, जो आसमान छूती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को एक भारतीय व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जहां से वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। दरअसल, भारतीय व्लॉगर रिजवान इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर हैं। वह पाकिस्तान के कई सारे वीडियो शूट करके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट rizwansidravlog पर शेयर कर चुके हैं।

पाकिस्तान से सामने आया वीडियो

जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है, उसमें रिजवान पाकिस्तान के एक फल बाजार में पहुंचे दिख रहे हैं। फल बाजार में पहुंचकर वह दुकानदार से अलग-अलग फलों के दाम पूछते दिख रहे हैं। इसके बाद जैसे ही दुकानदार उनसे फलों की कीमतें बताता है, उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारतीय व्लॉगर दुकानदार से सबसे पहले केले के दाम पूछता है। इसके बाद दुकानदार भारतीय व्लॉगर से केले की अलग-अलग किस्मों के दाम बताता है। जो 250 रुपये से लेकर 450 रुपये तक होती हैं। इसके बाद दुकानदार पपीते का दाम 400 रुपये किलो बताया है। देखें वीडियो-

जब भारतीय व्लॉगर दुकानदार से सेब के दाम पूछता है तो वह उसे 500 रुपये किलो बताता है। इसके अलावा माल्टा के दाम 250 से 450 रुपये किलो तक होते हैं। जब भारतीय व्लॉगर खजूर की कीमत पूछता है तो उसकी कीमत सुन वह हैरान रह जाता है। पाकिस्तानी दुकानदार खजूर का भाव 1200 रुपये किलो बताता है। बता दें कि ये सभी कीमतें पाकिस्तानी मुद्रा में बताई जाती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग महंगाई को लेकर पाकिस्तान के मजे ले रहे हैं। कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे में आम लोग रोजमर्रा की जरूरतें कैसे पूरी करते होंगे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article