Viral Video: भारत में स्ट्रीट फूड का अलग ही क्रेज है। स्ट्रीट फूड में सबसे ज्यादा लोग पानी पूरी खाना पसंद करते हैं। पानीपूरी तो लड़कियों का फेवरेट होता है। अपने सामने पानी पूरी का ठेला देखकर कई लोग खुद को रोक नहीं पाते है। आपने देखा होगा कि पानी पूरी वाले गोलगप्पे के अंदर खट्टा पानी और मटर भरकर लोगों को खिलाते हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर कई लोगों का मूड खराब हो गया है।
पानी पूरी खिलाने का अनोखा अंदाज
वायरल वीडियो में एक पानी पूरी वाला ग्राहकों के मुंह में सीधे वाटर गन से पानी डालता दिख रहा है। पानी पूरी वाले का गोलगप्पे खिलाने का यह अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि ठेले पर खड़े दुकानदार ने होली में खेली जाने वाली खिलौने वाली पानी की पिचकारी जैसी गन हाथ में पकड़ी हुई है। वह इस गन में तीखा पानी भरता दिख रहा है। इसके बाद ग्राहक को खाने के लिए गोलगप्पे देता है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही ग्राहक गोलगप्पे को अपने मुंह में रखता है, वैसे ही पानी पूरी वाला वाटर गन से दूर से निशाना लगाकर गन से पानी ग्राहक के मुंह में स्प्रे कर देता है। देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि आसपास खड़े लोग इस अनोखे अंदाज का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। वह पानीपूरी वाले का यह अंदाज देखकर हंसते दिख रहे हैं। कई लोग तो इसे पानी पूरी खिलाने का ‘नया जुगाड़’ बता रहे हैं। वहीं कई लोग इसे देखकर भड़क रहे हैं और कह रहे हैं कि यह तो हद हो गई है। एक यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया, 'हद है यार, खाने के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट कौन करता है?' ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि यह सबकुछ वायरल होने के लिए किया जा रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे कुछ लोग जहां क्रिएटिविटी मान रहे हैं, तो ज्यादातर लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं। इस वीडियो को victual_diaries नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
