Dadi Stunt Video: सोशल मीडिया पर एक 84 साल की दादी का वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। इस वीडियो में दादी 84 साल की उम्र में जिस तरह का स्टंट करती दिख रही हैं। उसे देखकर बड़े-बड़े स्टंटबाजों के छक्के छूट जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि 84 साल की दादी स्विमिंग पूल में बहुत ही अजीबोगरीब करतब दिखा रही हैं। दादी के करतब देखकर आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। उम्र के इस पड़ाव में बुजुर्ग महिला का जोश देख आप भी उनके जबरा फैन हो जाएंगे।
दादी का हैरान करने वाला स्टंट (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Shocking News: न्यू ईयर का सबसे अनोखा जश्न, कार समेत धरती में दफन हो गया शख्स, फिर जो हुआ..
वायरल हुआ दादी का वीडियो
वीडियो की शुरुआत दादी के स्विमिंग पूल की सीढ़ियों पर चढ़ने से होती है। आप देख सकते हैं कि दादी सीढ़ियों से चढ़कर ऊपर आती हैं। इसेक बाद फुल कॉन्फिडेंस के साथ पूल के किनारे जाकर खड़ी हो जाती हैं। सबसे हैरान करने वाली चीज यहां होती है। आप देख सकते हैं कि दादी पूल के किनार से बैकफ्लिप करती हैं। इसके बाद सीधा पानी में चली जाती हैं। आपने 84 साल की उम्र में शायद ही किसी महिला स्टंटबाज को ऐसा करते देखा होगा।सबसे पहले आप देखिए यह हैरान करने वाला वीडियो-
वीडियो देखकर आप भी दादी के स्टंट और उनके जज्बे को सैल्यूट करेंगे। इस हैरान करने वाले वीडियो को @lucineiabridge नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
