वायरल न्यूज़

Viral: बाथ टब में बैठकर आराम से गा रही थी गाना, तभी जानवरों ने दिया दस्तक और फिर.., आगे का नजारा देख हंसी छूट जाएगी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक लड़की गाना गाती हुई नजर आ रही है। इस दौरान लड़की के ऊपर कई सारा जानवर छोड़ दिया जाता है। इसके बाद लड़की की आवाज सुनकर आपकी हंसी निकल जाएगी।

Image

गाना गाती लड़की पर छोड़ा जानवर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाथ टब में बैठकर गाना गा रही थी लड़की
  • लड़की पर छोड़ा कई सारा जानवर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Animals Released on Girl Singing: गीत गाना हर किसी का शौक होता है, कोई स्टेज सिंगर होता है तो कोई बॉथरूम। लेकिन गाना सभी चाहते हैं। कई बार गाना गाने के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देख आंखों पर यकीन भी नहीं होता और सांस भी फूलने लगती है। इस वीडियो को देखने पर आपको कुछ ऐसा ही लगने वाला है। वीडियो देखकर काफी लोगों को कंपकंपी भी आ जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की बॉथटब में बैठकर गाना गा रही है। इस दौरान उस पर पानी के बजाय खूब सारा जानवर छोड़ दिया जाता है। ऐसे में लड़की की आवाज एकदम डरने वाली हो जाती है, जिसे सुनकर आपको हंसी आ जाएगी। लड़की की आवाज सुनकर बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे गुदगुदी महसूस हो रही हो और लड़की गा रही हो।

गाना गाती लड़की पर छोड़ा जानवर

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों का रिएक्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बड़ा अद्भुत ही नजारा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लड़की का हाल कैसा होगा। बता दें, इस वीडियो को hadi06rahmani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 46 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article