Video: टॉयलेट सीट के अंदर छिपे 12 फुट के सांप ने शख्‍स को काटा, बाथरूम में खून ही खून देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Viral Video: तांगतेवानोन नामक शख्‍स का दावा है कि, सांप ने खुद को उसके अंडकोष से मजबूती से चिपका लिया और हटने का नाम ही नहीं लिया। थाई व्यक्ति ने टॉयलेट ब्रश पकड़ा और सांप के सिर पर मारना शुरू कर दिया, जिसके कारण उसने अपनी पकड़ छोड़ दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टॉयलेट में छिपे सांप ने युवक पर किया हमला
  • शख्‍स के अंडकोष और उंगलियों पर सांप ने काटा
  • थाईलैंड की घटना वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: थाईलैंड से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां पर टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय एक व्यक्ति को सांप ने बुरी तरह से काट लिया। मंगलवार को जब तांगतेवानोन नामक शख्‍स टॉयलेट की सीट पर बैठा तो उसे अपने अंडकोष में तेज दर्द महसूस हुआ। उसकी फेसबुक पोस्ट के अनुसार, उसने नीचे देखा तो पाया कि 12 फुट का अजगरनुमा सांप उसके गुप्तांगों पर चिपक गया था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि कोई मुझे काट रहा है। यह बहुत दर्दनाक था, इसलिए मैंने शौचालय में हाथ डालकर देखा कि क्या गड़बड़ है। मुझे आश्चर्य हुआ कि मैंने एक साँप को पकड़ लिया था।'

तांगतेवानोन का दावा है कि, सांप ने खुद को उसके अंडकोष से मजबूती से चिपका लिया और हटने का नाम ही नहीं लिया। थाई व्यक्ति ने टॉयलेट ब्रश पकड़ा और सांप के सिर पर मारना शुरू कर दिया, जिसके कारण उसने अपनी पकड़ छोड़ दी। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत ऐसे किसी और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

End of Feed