Video: सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' फिर हो रहीं ट्रोल ? वायरल वीडियो देखकर हैरत में पड़ गए यूजर्स

Vada Pav Girl Video: इंस्‍टाग्राम पर कई लोगों ने स्वच्छता की कमी पर निराशा और चिंता व्यक्त की। एक यूजर ने कहा कि, 'चाहे आप स्ट्रीट वेंडर से खाना खा रहे हों या किसी रेस्टोरेंट में, स्वच्छता बहुत महत्वपूर्ण है।' दूसरे यूजर ने इसे अस्वीकार्य बताया।

Vada Pav Girl Video: दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इंस्टाग्राम पर इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद से उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में खाना बनाते समय उनकी अस्‍वच्‍छता को दिखाया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया गया है कि, वड़ा पाव बनाते समय चंद्रिका गेरा दीक्षित बार-बार अपनी नाक छू रही हैं। इससे खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

वड़ा पाव गर्ल की हो रही आलोचना।

इंस्‍टाग्राम पर कई लोगों ने स्वच्छता की कमी पर निराशा और चिंता व्यक्त की। एक यूजर ने कहा कि, 'चाहे आप स्ट्रीट वेंडर से खाना खा रहे हों या किसी रेस्टोरेंट में, स्वच्छता बहुत महत्वपूर्ण है।' दूसरे यूजर ने इसे अस्वीकार्य बताया। दरअसल, इंस्‍टाग्राम पर उर्वशी अग्रवाल (@bano_fitindia) नामक कंटेंट क्रिएटर ने एक वीडियो बनाया है। जिसे 30 मिनट में 15,000 से अधिक बार देखा गया, जिससे दर्शकों में आक्रोश और चिंता फैल गई। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं, एक यूजर ने अग्रवाल को वीडियो बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह फूड हाइजीन के महत्व के बारे में याद दिलाने का काम करता है। दूसरे यूजर ने इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने के लिए महिला की प्रशंसा की। वैसे, वायरल वीडियो पर वड़ा पाव गर्ल की अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

End of Feed