वायरल न्यूज़

‘टांग में सरिया डला है’, कहकर दिव्यांग कोच में आराम फरमा रहा था शख्स, RPF के सवालों ने खोल दी असली पोल

Train Viral Video: ट्रेन के दिव्यांग कोच में बिना टिकट सफर कर रहे एक शख्स को RPF जवान ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसके बहाने सामने आए और पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में रेलवे नियमों का पालन करने की अहमियत साफ नजर आती है।

Image

‘टांग में सरिया डला है’, कहकर दिव्यांग कोच में आराम फरमा रहा था शख्स (फोटो: Instagram/rickyravindrarajawat)

Viral Video: इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन के दिव्यांग कोच में बिना टिकट सफर करते हुए पकड़ा गया। यह मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दिव्यांगों के लिए आरक्षित कोच में आराम से ऊपर वाली सीट पर लेटा हुआ था। उसे देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि उसे किसी तरह की शारीरिक परेशानी हो। कुछ देर बाद RPF के सब-इंस्पेक्टर वहां जांच के लिए पहुंचते हैं। वह कोच में आते ही यात्रियों से पूछते हैं कि यहां कौन-कौन दिव्यांग है। तभी उनकी नजर ऊपर वाली सीट पर लेटे उस व्यक्ति पर पड़ती है।

दिव्यांग होने का शख्स नहीं दिखा पाता कोई प्रमाण पत्र

वह उसे उठाकर पूछताछ शुरू करते हैं। पूछने पर वह व्यक्ति कहता है कि उसकी टांग टूटी हुई है और उसमें सरिया लगा हुआ है, इसलिए वह इस कोच में बैठा है। RPF अधिकारी जब उससे दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र मांगते हैं, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाता। इसके बाद उससे टिकट के बारे में पूछा जाता है, तो वह बताता है कि उसने टिकट भी नहीं लिया है और जल्दी में ट्रेन में चढ़ गया। यह सुनते ही अधिकारी उसे समझाते हैं कि बिना टिकट और बिना अनुमति के दिव्यांग कोच में सफर करना गलत है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि व्यक्ति बहाने बनाते हुए कहता है कि उसे नहीं पता था कि यह दिव्यांग कोच है और वह अगले स्टेशन पर टिकट ले लेगा। लेकिन RPF जवान उसे साफ तौर पर नियम समझाते हैं और ट्रेन से नीचे उतरने के लिए कहते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि रेलवे के नियमों का पालन करना जरूरी है और दिव्यांग यात्रियों के लिए बनी सुविधाओं का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। वहीं, कुछ लोग RPF जवान की सतर्कता और कार्रवाई की तारीफ भी कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article