वायरल न्यूज़

ट्रैफिक में फंसी तो सब्जी ही छीलने लगी, वायरल हो रहा आंटी का जबरदस्त VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 27, 2024, 01:02 PM IST

Funny Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि रोड पर तगड़ा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। वाहनों के हिलने तक की जगह नहीं है। फ्रेम में तभी ऐसा कुछ नजर आया कि देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

ट्रैफिक में सब्जी छीलते हुए आंटी का वीडियो हुआ वायरल। (Photo/x.com)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है देखकर हंसी रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी होगा। वीडियो एक ऐसी आंटी से जुड़ा है जो ट्रैफिक में फंस गईं। आंटी स्कूटी पर सवार हैं और काफी देर तक से ट्रैफिक में फंसी हुई मालूम होती हैं। मगर इसके बाद आंटी ने ऐसा कुछ किया कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

रोड पर ही छीलने लगी सब्जी

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि रोड पर ट्रैफिक जाम है। छोटे-बड़े सभी तरह के वाहन जाम में फंसे हुए हैं। मगर इन सबके बीच नजर एक स्कूटी सवार आंटी पर जाती है। इसमें देखेंगे कि जब काफी देर तक सिग्नल फ्री नहीं हुआ तो आंटी ने वहीं अपने समय का सदुपयोग करने लगीं। उन्होंने स्कूटी की डिक्की से सब्जी निकाली और छीलना शुरू कर दिया। आंटी को ट्रैफिक में सब्जी छीलते हुए देखा तो किसी ने तुरंत इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।

एक्स पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि ट्रैफिक में सब्जी छीलते हुए आंटी का वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर @kattappa_12 नाम के हैंडल से भी शेयर करते हुए जबरदस्त कैप्शन भी दिया गया है। लिखा गया कि आंटी के जैसे लोग ही भारत में सफल हो सकते हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article