Pani Puri Price at Mumbai Airport: अपने दिन भर में कई तरह के स्ट्रीट फूड का आनंद लेते हैं। स्ट्रीट फूड की बात अगर मुंबई की हो तो लिस्ट के साथ-साथ भूख भी बड़ी हो जाती है। वैसे तो मुंबई में पाव भाजी, वड़ापाव और भेल समेत कई चीजें खाई जाती हैं, लेकिन एक चीज की डिमांड वहां पर भी कुछ ज्यादा ही रहती है और उसका नाम पानीपुरी है। दरअसल मुंबई की बात करते ही सबसे पहली छवि खर्चीले और महंगे शहर की बनती है। इन दिनों मुंबई शहर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के एयरपोर्ट पर पानीपुरी की एक फोटो वायरल हो गई है जिसके रेट सुनकर X यूजर्स चौंक गए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक बहस भी छिड़ गई है।
333 रुपये में बिक रही पानीपुरी
एक एक्स यूजर कौशिक मुखर्जी (@kaashikmkj) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बेची जा रही पानी पुरी की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने बताया कि, 'सीएसआईए मुंबई एयरपोर्ट पर फूड स्टॉल के लिए रियल एस्टेट महंगा है, लेकिन इतना महंगा है ये नहीं पता था।' बता दें कि, फोटो में दिख रहा है मुंबई एयरपोर्ट पर पानीपुरी 333 रुपये में बेची जा रही है। सिर्फ पानी पुरी ही नहीं, दही पुरी और सेव पुरी जैसी अन्य चाट चीजें भी इस आश्चर्यजनक कीमत पर बेची जा रही हैं। कुछ एक्स यूजर्स ने जब पोस्ट देखी तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
कुछ लोगों ने फोटो को देखने के बाद इसके दाम को जायज बताया तो कई लोगों ने इसे सरासर गलत बताते हुए मौज ली। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अंत में उस आखिरी सूखी पुरी का रेट बढ़ गया!' दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, 'वे अब भोजन को देखने के लिए शुल्क लेना शुरू कर देंगे।' तीसरे यूजर ने कि 'कला का काम, अमूल्य! एक संग्रहालय में होना चाहिए!' जिन लोगों को पानीपुरी के रेट ठीक लगे उनमें से एक यूजर ने कहा कि, 'एल्को बांद्रा एक दुकादार अपनी फुटकर दुकान में 160 रूपये में पानी पुरी उपलब्ध कराता है।' दूसरे ने कहा कि, 'ब्रांडेड रेस्तरां 100-120 की दर पर वही गोलगप्पे पेश करते हैं।'
पानीपुरी के बाद चाय के रेट पर बहस
एक्स यूजर की पोट पर ही पानीपुरी के बाद लोगों ने चाय और अन्य पेय पदार्थों के रेट पर बहस करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा, 'हवाई अड्डों पर, सब कुछ इतना महंगा है, एक साधारण पानी की बोतल से लेकर एक कप चाय और यहां तक कि इडली की एक प्लेट तक। कारण समझ नहीं आ रहा।' तभी दूसरे ने बताया कि, भारत में हवाईअड्डे खाद्य पदार्थों के लिए बेहद महंगे हैं। जो सेवा वे प्रदान करते हैं, मेरी राय में उन्हें स्टॉल संचालित करने के लिए बहुत अधिक किराया देना होता '
(डिस्क्लेमर: इस खबर में बताए गए सभी तथ्य और फैक्ट वायरल दावों पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत ऐसे किसी भी वायरल दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
