भारतीय मैनेजर कर्मचारियों की Sick Leave पर कैसा रिएक्‍शन देते हैं ? मिले चौंकाने वाले जवाब, आखिरी वाला तो डरा ही देगा

Viral News: रेडिट पर एक यूजर ने कहा कि, 'मैनेजर को सीमाओं का उल्लंघन करने और कर्मचारियों पर प्रेशर बनाने की आदत हो गई है। सभी ने भारतीय वर्क कल्‍चर के बारे में शिकायत की और इसे टॉक्सिक कहा। लेकिन टेस्ला जो कर रहा है, वह विषाक्तता से भी एक कदम आगे की चीज है।'

Viral News: एलन मस्क की टेस्ला ने कथित तौर पर बढ़ती अनुपस्थिति को दूर करने के लिए अपने यहां के नियमों में सख्ती बरती है। दावा है कि कंपनी ने कथित तौर पर 30 जर्मन कर्मचारियों के घर प्रतिनिधियों को भेजा है जिन्होंने बीमार होने की बात कहकर छुट्टी ली थी। कंपनी के इस कदम से नाराज लोगों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दी। ऐसे में यूजर्स ने खराब प्रतिक्रिया मिलने वाले खुद के भी एक्‍सपीरिएंस शेयर किए। एक रेडिट यूजर ने कहा कि, उनके मैनेजर ने उनके बीमार होने की सूचना देने पर क्या प्रतिक्रिया दी और जवाबों में दुखद और मनोरंजक दोनों तरह की कहानियां थीं। एक यूजर ने इं‍डिया सोशल ग्रुप पर पूछा कि, 'क्या आपके पास कभी ऐसे मैनेजर रहे हैं जो वास्तव में यह जांचते हैं कि आप बीमार हैं या नहीं, जब आप बीमार होने की छुट्टी लेते हैं ? '

भारतीय मैनेजरों के बारे में रेडिटर्स ने किए कमेंट।

रेडिटर्स ने बताए अनुभव

यूजर ने आगे लिखा, 'मैनेजर को सीमाओं का उल्लंघन करने और कर्मचारियों पर प्रेशर बनाने की आदत हो गई है। सभी ने भारतीय वर्क कल्‍चर के बारे में शिकायत की और इसे टॉक्सिक कहा। लेकिन टेस्ला जो कर रहा है, वह विषाक्तता से भी एक कदम आगे की चीज है।' कुछ ही देर में ये पोस्ट वायरल हो गई और फिर क्‍या था रेडिट यूजर्स की ओर से कई प्रतिक्रियाएं आने लगीं जिसमें उन्‍होंने अपने अनुभव शेयर किए।

End of Feed