Dulhan Entry Dance Video: आजकल कई सारे वीडियो ऐसे देखने को मिल रहे हैं, जिसमें अपनी शादी के दिन कपल खूब ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए वे डांस भी करते हैं और खूब मौज-मस्ती भी। ऐसे कई सारे वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि आप देखते रह जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी शादी एकदम स्वैग के साथ एंट्री मारती है। इस दौरान वह सलमान खाने के गाने पर डांस करती नजर आती है। वीडियो में दुल्हन बेहद ही सुंदर नजर आ रही है और ये वीडियो बांग्लादेश का ढाका का बताया जा रहा है। सादगी भरे कपड़े में दुल्हन की खूबसूरती और भी निखर कर सामने आ रही है, जो लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।
सलमान खान के गाने पर दुल्हन ने मारी एंट्री
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कॉन्फिडेंस लेवल गजब का है। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि आगे चलकर ये फिल्मी भूत तुम्हारी सास उतारेंगी। बता दें, इस वीडियो को 'srvsurovi_' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए हैं, जिस पर अब तक 1 लाख 44 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
