Food order in ton: क्या कोई खाने का ऑर्डर भी टन (Ton) में करता है आपका जवाब ना में होगा लेकिन ऐसा हुआ है एक शख्स के साथ जिसे अपने बेटे को मोबाइल देने की कीमत चुकानी पड़ी, बताते हैं कि उसके बच्चे ने अपने पिता के मोबाइल से जो उसे खेलने के लिए दिया गया था उसके खाने का ऑर्डर बल्क क्वांटिटी (Bulk Quantity) में कर दिया।
प्रतीकात्मक फोटो
जब कीथ स्टोनहाउस नाम के एक शख्स ने अपने 6 साल के बेटे चेस को गेम खेलने के लिए अपना फोन दिया, तो उसने नहीं सोचा था कि ये कदम उसे भारी पड़ने वाला है।
बेटे ने एक फ़ूड डिलीवरी का ऐप खोल लिया और खाना ऑर्डर कर दिया बताते हैं उसने यह खाना टनों में ऑर्डर कर दिया इसकी कुल कीमत एक हजार डॉलर बैठी ये इतना ज्यादा था कि वो खाना पड़ोसियों को भी बांटना पड़ा, इसकी खूब चर्चा हो रही है।
कीथ स्टोनहाउस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके बेटे ने भारी मात्रा में भोजन का ऑर्डर दिया था, जिसकी कीमत ₹82233.50 रुपये थी, पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरे शॉक होने की कल्पना करें....
दरअसल पिता को लगा कि बच्चा वीडियो गेम खेल रहा है इसलिए उसने ज्यादा डिस्टर्ब नहीं किया और बच्चा मोबाइल में ही बिजी रहा लेकिन इधर इस बच्चे ने गेम से अलग जाकर खाने का ऑर्डर कर दिया वो भी भारी मात्रा में जिसकी कीमत उसके पिता को चुकानी पड़ी। भारी मात्रा में खाना ऑर्डर होकर आया कि वो खाना पड़ोसियों को भी बांटना पड़ा, ये घटना जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों की प्रतिक्रियायें इसे लेकर सामने आ रही हैं।
