वायरल न्यूज़

Viral Memes on Heatwave: भीषण गर्मी के बीच वायरल हुए मजेदार मीम्स, देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 30, 2024, 12:11 PM IST

Viral Memes on Heatwave: सोशल मीडिया में वायरल हो रहे गर्मी से जुड़े इन मीम्स देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। इनमें से एक में देखेंगे कि कैसे एक लड़के ने भीषण गर्मी को मजेदार ढंग से दिखाया है।

Image

सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे मीम्स। (Photo/X.com)

Viral Memes on Heatwave: भारत के अधिकतर राज्य इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली में तो पारा 52 डिग्री को पार कर दिया। राजधानी के मुंगेशपुर में बीते दिन अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच सोशल मीडिया में इससे जुड़े मीम्स भी खूब शेयर किए जा रहे हैं। क्रिएटिव लोग अनोखे अंदाज में गर्मी से जुड़े वीडियो बना रहे हैं।

गर्मी से जुड़ा मजेदार वीडियो

अभी एक ऐसा ही वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। इसमें एक लड़का चाय लेकर बाहर निकला। मगर तेज धूप देखी तो सूर्य देवता को ही चुनौती देने लगा। मगर अगले ही सेकंड बेचारा इतना काला हो गया कि धूप में भी चेहरा ठीक से नजर नहीं आएगा। गर्मी से जुड़े इस फनी वीडियो में देखेंगे कि लड़के ने जैसे ही अपना हाथ देखा बुरी तरह चीख निकल गई। बेचारा चाय फेंककर तुरंत अपने दोस्त के पास पहुंचा और धूप में बाहर ना निकलने की सलाह दी। मगर जैसे ही दोस्त का चेहरा देखा हिल गया।

एक्स पर देखिए मजेदार वीडियो

Viral Memes on Heatwave पर एक ऐसी ही पोस्ट में दिखाया गया कि गर्मी की वजह से हिंदी फिल्म 'कोई मिल गया' के जादू की भी हालत खराब हो गई। बेचारे अपने आप को वापस अपने ग्रह में भेजने की अपील करता हुआ नजर आता है।

ऐसे ही एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें नायिका गर्मी से बचने के लिए दूरी जाने की अपील करती हुई नजर आता है। गाना भीषण गर्मी में बिल्कुल फिट बैठता है।

गर्मी पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान से जुड़ा ये मीम खूब गुदगुदाएगा।

राजस्थान में एक शख्स ने धूप से गर्म हुए तेल में ही पापड़ तल दिए।

ऐसे ही एक डॉगी ऐसी रूम से निकलकर बाहर घूमने निकला। मगर तपती गर्मी देखकर बेचारे की हालत पतली हो गई और वापस उल्टे पांव दौड़कर आ गया।

मालूम हो कि देश के करीब सभी राज्यों में गर्मी पड़ रही है। कुछ राज्यों में हालत इतने खराब है कि सरकार ने लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article