GYM में जिस इक्विपमेंट से कसरत की उसे ही चुरा लिया, वायरल हुआ चोर का VIDEO

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 30, 2024, 08:01 AM IST

Chor Ka Video: इसमें देखेंगे कि एक लड़का जिम में बॉडी बनाने पहुंचा, मगर मौका लगते ही बंदा इक्विपमेंट ही चुराकर फरार हो गया। फ्रेम में ये नजारा बहुत हंसाने वाला है।

Chor Ka Video: सोशल मीडिया में चोर और चोरी की घटनाओं से जुड़े ढेरों वीडियो हैं। इसमें चोर बड़ी चालाकी से चोरी को अंजाम देते हैं और पलक झपकते हुए गायब हो जाते हैं। मगर अभी एक ऐसे चोर से जुड़ा वीडियो वायरल है जिसको चोरी करता हुआ देखकर हंसी छूट जाएगी। चोर ऐसी चीजों को चुराता है जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। दरअसल चोर जिम में गया और कसरत के दौरान इक्विपमेंट ही चुराकर भाग गया। चोर का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। ये अभी तक लाखों करोड़ों व्यूज बटोर चुका है।

Funny Video

जिम से इक्विपमेंट ही चुरा ले गया ये लड़का। (Photo/Instagram)

जिम का सामान ही चुरा लिया

शुरुआत से देखेंगे कि एक लड़का जिम में बॉडी बनाने में पहुंचा है। उसके पास एक बैग भी नजर आता है। देखने में सबकुछ सामान्य लगता है। लड़का जिम करता है। मगर एकाएक ऐसा कुछ नजर आया कि हंसी छूट जाती है। दरअसल लड़का बॉडी बनाने नहीं बल्कि जिम इक्विपमेंट चुराने का प्लान बनाकर पहुंचा था। इसमें देखेंगे वो जिम करता है और जैसे ही मौका मलिा उसने उसी इक्विपमेंट को बैग में छिपा लिया और सीधा घर की तरफ दौड़ लगा दी। मजेदार है कि लड़का हर रोज जिम में पहुंचता है और एक-एक ढेरों इक्विपमेंट चुराकर ले गया।

End of Feed