1 लाख से भी ज्यादा की बिक रही है प्रेस से जली यह शर्ट, फैशन के इस नए नमूने को देख लोग हैरान

लग्जरी ब्रांड अक्सर साधारण चीजों को अलग अंदाज में पेश करते हैं। उनका मकसद आम चीज को भी खास बनाना होता है। हाल में कुछ ऐसा ही काम एक मशहूर फैशन ब्रांड ने कर दिखाया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

लग्जरी फैशन की दुनिया में अजीब और अलग डिजाइन कोई नई बात नहीं है। दुनिया के कई ऐसे ब्रांड्स हैं जो इस तरह के एक्पेरिमेंट अक्सर करते रहते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही हटके एक फैशन का नमूना तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें प्रेस से जली हुई शर्ट बिकते नजर आई। जिसकी कीमत ने हर किसी को हैरान कर दिया।

शर्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल

शर्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल (Instagram/@vetements_official)

मशहूर फैशन ब्रांड ने लॉन्च की यह शर्ट

इस शर्ट की तस्वीर को स्विट्जरलैंड के मशहूर फैशन ब्रांड Vetements ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसने एक ऐसी शर्ट मार्केट में लॉन्च की है। जो आज तक शायद ही किसी ने की होगी। दरअसल, इस ब्रांड ने एक साधारण सफेद शर्ट पर प्रेस के जले हुए निशान का प्रिंट बनाकर उसे मार्केट में उतारा है।

End of Feed