सोशल मीडिया पर छोटे बच्चों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक नन्हे बच्चे का वीडियो छाया हुआ है। जहां वह अपने से बड़े हर एक शख्स के पैर छूकर उनका आशीर्वाद ले रहा है। वीडियो में नन्हे बच्चे की मासूमियत देखकर हर किसी का दिल पिघल गया और सबने उसे अपना दिल खोलकर आशीर्वाद दिया।
बच्चे ने पैर छूकर लिया सबका आशीर्वाद
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा किसी फंक्शन में पहुंचा हुआ है। वहां वह अपने से सभी बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहा है। अंकल-आंटी, भैया-दीदी, दादा-दादी सबके पैर लाइन से छूए जा रहा है और उनका आशीर्वाद ले रहा है। यहां तक कि ह बच्चा अपने से हाईट में भी बड़े बच्चों के आशीर्वाद ले रहा है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे उसे उसकी मम्मी ने कहा हो कि जो भी तुमसे बड़ा दिखे उसके पैर छूकर तुम्हें उनका आशीर्वाद लेना है। बच्चे को जहां कई लोग अपना आशीर्वाद दे रहे हैं तो कई लोग उसे गले लगाकर दुलार और प्यार भी कर रहे हैं।
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो Instagram, Facebook और X पर लाखों-करोड़ों बार देखा जा चुका है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @izeennatrana नाम की यूजर के अकाउंट से लिया है। लोग वीडियो के कमेंट्स में लिख रहे हैं, "ये बच्चा तो संस्कारों का जीता-जागता उदाहरण है!" एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, "ऐसे बच्चों को देखकर लगता है कि अच्छाई अभी बाकी है।" दूसरे ने लिखा, "मम्मी-पापा ने कितना अच्छा सिखाया होगा।" तीसरे ने लिखा, "क्यूटनेस लेवल 1000%" चौथे ने लिखा, "मेरा दिल खुश हो गया, ऐसे पल ही तो जिंदगी के असली सुख हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
