OMG! सड़क बनते ही चुरा ले गया गांव, दो घंटे बाद लौटा ठेकेदार और उड़ गए होश

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 5, 2023, 11:36 AM IST

Bihar Viral Video: सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि ग्रामीण सड़क बनते ही उसे चुरा ले गए। इधर जब ठेकेदार लौटा तो बेचारे के होश ही उड़ गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़क चुराकर ले गए ग्रामीण
  • देखकर ठेकेदार भी चौंका
  • बिहार का है वीडियो

Viral Video Today: अक्सर चोरी से जुड़ी हैरान करने वाली घटना हमें सुनने या देखने को मिलती हैं। इनमें चोर कितनी सफाई से चोरी को अंजाम देते हैं कि कोई भी सिर पकड़कर बैठ जाएगा। कई बार तो चोरी से जुड़ी ऐसी वारदात होती हैं कि आंखों फटी की फटी रह जाती हैं। अभी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां ग्रामीण पूरी सड़क ही चुराकर ले गए। सुनकर यकीन नहीं होता, मगर ऐसा सचमुच हुआ है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। बिहार में जहानाबाद के बताए जा रहे इस वीडियो में देखेंगे कि ग्रामीण सड़क बनते ही इसे चुराकर ले गए। कुछ समय बाद जब ठेकेदार वहां पहुंचा उस बेचारे के भी होश उड़ गए।

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहानाबाद के मखदूमपुर के औदान बीघा गांव में मुख्यमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत सड़क बनाई जानी थी। अनुमति मिलने के बाद गांव में कंक्रीट की सड़क बनाने का काम शुरू किया गया। गांव में कहां कंक्रीट डालने हैं, उस स्थान को भी चिन्हित किया गया। ठेकेदार की देखरेख में कंक्रीट का माल डाला गया। कुछ ही समय में कंक्रीट की सड़क पूरी तरह तैयार हो गई। सड़क बनाने के बाद लेबर और ठेकेदार भी चले गए। मगर हैरान हो जाएंगे कि इसके बाद शुरू हुआ सड़क चुराने का खेल।

ठेकेदार के उड़ होश

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि ग्रामीणों ने सबसे पहले पानी डालकर पूरे कंक्रीट को ढीला किया औ उसे अपने बर्तनों भरकर ले गए। थोड़े ही देर में सारा कंक्रीट उठा लिया गया। फ्रेम में देखेंगे कि कुछ देर पहले तक जहां सड़क नजर आ रही थी वो अब वहां है ही नहीं। सारा कंक्रीट गांव वाले अपने घर ले गए। मालूम होता है कि करीब दो घंटे बाद जब ठेकेदार सड़क देखने के लिए लौटा तो बेचारे के होश उड़ गए। उसके यकीन नहीं हुआ कि पूरी सड़क की ग्रामीण चुराकर ले गए।

यहां देखिए वीडियो

सड़क की चोरी की घटना का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @UtkarshSingh_ नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

End of Feed