वायरल न्यूज़

Optical Illusion: हजारों में सिर्फ दो-चार ही कामयाब होंगे, तस्वीर में घंटी खोजना बच्चों का खेल नहीं

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 5, 2023, 07:26 AM IST

Optical Illusion: देखने में सामान्य लग रही ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। इसमें चाबियों की बीच कहीं घंटी भी छिपी है। आपको उसी घंटी को खोज निकालना है।

Image

तस्वीर में चाबियों के बीच छिपी है घंटी। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • सामान्य लग रही ये तस्वीर है बहुत खास
  • इसमें चाबियों के बीच छिपी है घंटी
  • दम है तो 60 सेकंड में खोज निकालिए

Optical Illusion Picture: घर या ऑफिस में अक्सर नोटिस किया होगा कि कोई खास चीज ठीक नजर के सामने होती है। मगर लाख कोशिश के बाद हम उसे नहीं खोज पाते हैं। बाद में जब आंख से ओझल चीज सामने ही दिखाई पड़ती है तो खूब हंसी आती है। सोचते हैं कि नजर के सामने होने के बावजूद उसे नहीं देख पाए। सामान्य भाषा में इसे ऑप्टिकल इल्यूजन भी कहते हैं। यानी नजर का धोखा, जिसमें चीजें बिल्कुल सामने होती हैं और उसे खोज नहीं पाते हैं। ऐसा सामान्य तौर पर तस्वीरों में भी होता है। सोशल मीडिया में ऐसी तस्वीरों की भरमा है। जिनमें रहस्य नजर के ठीक सामने होता हैं, मगर मजाल है कि आंखों उसे खोज पाएं।

चाबियों के बीच छिपी है घंटी

अभी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी ही खास तस्वीर छाई हुई है। तस्वीर बहुत सारी चमचमाती चाबियों से जुड़ी है। इसमें दर्जनों अलग-अलग तरह की चाबियां नजर आ रही हैं। पहली नजर में ये तस्वीर बहुत ही सामान्य लगती है। मगर जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में एक घंटी भी है। मजेदार है कि घंटी ठीक नजर के सामने है, मगर मजाल है कि कोई उस घंटी खोजकर दिखा दे। बहुत उम्मीद है कि उस घंटी को खोजने में हाजिर की संख्या में दो-चार ही कामयाब होंगे। क्योंकि उसे खोजना किसी बच्चे का खेल नहीं है।

मिलेंगे 60 सेकंड

तस्वीर में आपको चाबियों की बीच छिपी उसी घंटी को खोज निकालना है। हालांकि इससे पहले घंटी को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको घंटी खोजने के लिए 60 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में घंटी को खोज निकालना तो आपके दिमाग बहुत तेज हैं। नजर ऐसी जो कुछ भी खोजने में माहिर है।

यहां देखिए तस्वीर

Brainstorming Photo

खोजकर दिखाइए तस्वीर में छिपी घंटी।

अगर 60 सेकंड गुजरने के बाद भी घंटी नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। आपको इसका जवाब भी यहीं मिलेगा। बताएंगे कि तस्वीर में घंटी कहा छिपी है।

यहां नीचे दिए रिजल्ट
Brain teaser Picture

देखिए कहां छिपी है घंटी।

देख लिया ना घंटी नजर के ठीक सामने ही थी, मगर उसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। अगर आप अपनी आंखों और दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो जुड़े रहिए हमारे साथ। अगली बार फिर हाजिर होंगे नजर के धोखे से जुड़ी ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article