All Accounts Written On Passport: कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद अपनी ही आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि उन्होंने इसके बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। लेकिन कहते हैं न कि होता वही है जो ऊपर वाला चाहता है। खैर, आइए बात करते हैं इस खबर की। दरअसल, एक शख्स जब अपना पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए ले गया तो अधिकारी ने उस पासपोर्ट में ऐसा कुछ देखा, जिसे देखकर वह दंग रह गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक पासपोर्ट नजर आएगा, जिसमें आपको काफी कुछ लिखा नजर आएगा। दरअसल, किसी भी शख्स के लिए पासपोर्ट जैसे दस्तावेज काफी अहम होते हैं। लेकिन इस शख्स के घरवालों ने उसके पासपोर्ट के हिसाब-किताब वाली डायरी ही बना डाली। इतना ही नहीं, उसमें अपने परिचितों के नंबर लिख डाले। इतना ही नहीं, उसके घर का सारा हिसाब-किताब भी लिख दिया। अब पासपोर्ट के साथ ऐसा खतरनाक मजाक देखने के बाद किसी का भी माथा घूम जाएगा।
घरवालों को पासपोर्ट पर ही लिख दिया सारा हिसाब-किताब
अब ऐसे में जब शख्स ने शख्स का पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए खोला तो उसमें लिखा सारा हिसाब-किताब देखकर वह भी दंग रह गया और उसके तोते उड़ गए। वीडियो में आप देख सकेंगे कि सारी चीजें मलयालम में लिखा हुआ है। बाकी कुछ तो समझ नहीं आने वाला, लेकिन आपको इसमें लिखा नंबर आपको जरूर समझ आ जाएगा। ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक साढे 8 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, वीडियो पर 4 हजार से अधिक लाइक्स भी मिल चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@DPrasanthNair' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
