Video: कर्मचारी को आई नींद तो निकाली ऑफिस में सोने की 'निंजा टेक्निक', जुगाड़ देख बॉस की उड़ गई नींद

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 26, 2023, 05:29 PM IST

Viral Video: एक कर्मचारी को जमकर नींद आ रही थी। इससे कर्मचारी चेयर पर बैठे-बैठे ही झपकी लेने लगता है। हालांकि, बॉस से बचने के लिए वह एक निंजा टेक्निक निकालता है। इस वीडियो को देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे जो बहुत ही मजेदार होते हैं। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो बहुत ही मजेदार है। इस वीडियो में एक कर्मचारी ऑफिस में सोने की निंजा टेक्निक निकालता है। इस निंजा टेक्निक को देखकर बॉस के भी होश उड़ गए होंगे। आप अगर किसी ऑफिस में काम करते होंगे तो आपको भी पता होगा कि दोपहर में लंच करने के बाद जमकर नींद आती है। कई बार कर्मचारी चेयर पर बैठे-बैठे ही झपकी लेने लगते हैं।

man

नींद लेने की निंजा टेक्निक (ट्विटर)

वीडियो देखकर आपको आएगा मजा

इसी क्रम में एक कर्मचारी को जमकर नींद आ रही थी। इससे कर्मचारी चेयर पर बैठे-बैठे ही झपकी लेने लगता है। हालांकि, उसे डर था कि कहीं बॉस देख न लें। इस कारण वह एक जबरदस्त जुगाड़ निकालता है। वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी पलक के ऊपर पेन से आंख बना लेता है। इसके बाद मजे से चेयर पर बैठे-बैठे सो जाता है। शख्स को दूर से देखकर ऐसा लगता है कि उसकी आंखें खुली हुई हैं। देखें वीडियो-

End of Feed