वायरल न्यूज़

Video: दुनिया की सबसे छोटी साइकिल देख रह जाएंगे शॉक्ड, सवारी करते नजर आए बुजुर्ग शख्स

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 26, 2023, 07:04 PM IST

World Smallest Bicycle Video: वीडियो में सबसे पहले बुजुर्ग शख्स के हाथ में छोटी साइकिल दिखाई दे रही है। वह दुनिया की सबसे छोटी साइकिल पकड़े दिख रहे हैं। आपको पहली नजर में लगेगा कि वह शायद बच्चों का खिलौना पकड़े हुए हैं।

Image

दुनिया की सबसे छोटी साइकिल (ट्विटर)

World Smallest Bicycle Video: हम सबने साइकिल चलाई होगी। कुछ लोग बचपन में साइकिल चलाते हैं, तो कुछ लोग बड़े होकर भी साइकिल चलाते रहते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स दुनिया की सबसे छोटी साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप शॉक्ड रह जाएंगे। बुजुर्ग शख्स दुनिया की सबसे छोटी साइकिल पर जो करतब दिखाते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर लोगों ने कमाल कह दिया है।

वीडियो ने लोगों को किया हैरान

बुजुर्ग शख्स जिस तरह साइकिल चलाते दिख रहे हैं, वैसा शायद ही कोई आम इंसान कर पाए। बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सबसे पहले बुजुर्ग शख्स के हाथ में छोटी साइकिल दिखाई दे रही है। वह दुनिया की सबसे छोटी साइकिल पकड़े दिख रहे हैं। आपको पहली नजर में लगेगा कि वह शायद बच्चों का खिलौना पकड़े हुए हैं। हालांकि, यह कोई बच्चों का खिलौना नहीं है। यह एक दमदार साइकिल है, जिसे बुजुर्ग शख्स चलाते दिख रहे हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि साइकिल के पैडल पर पैर रखकर बुजुर्ग शख्स एक लंबा चक्कर लगाते हैं। वहीं एक आदमी उनका करामात देखता रहता है। वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Enezator नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'दुनिया की सबसे छोटी साइकिल।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article