VIDEO: फैक्ट्री में ऐसे बनती है चाऊमीन, देखकर आपका खराब हो जाएगा मन!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 21, 2023, 06:56 PM IST

Chowmein Making Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि फैक्ट्री के भीतर काफी गंदगी है और नूडल्स बनाने वाले लोग भी गंदी परिस्थितियों में नूडल्स बना रहे हैं। वीडियो देखकर प्रतीत होता है कि किसी छोटी नूडल्स फैक्ट्री में यह शूट किया गया है। आप कई मजदूरों को नूडल्स बनाते देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नूडल्स फैक्ट्री का वीडियो आया सामने
  • नूडल्स की मेकिंग देख अच्छा नहीं लगेगा
  • वीडियो सामने आने के बाद भड़क गए लोग

Chowmein Making Video: आजकल की जनरेशन फास्ट फूड की दीवानी है। भारत में ऐसा शायद ही कोई कस्बा होगा, जहां सड़क किनारे स्टॉल्स पर आपको चाइनीज फूड बिकते हुए नहीं मिलेगी। युवाओं को नूडल्स बहुत पसंद आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नूडल्स कैसे बनते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नूडल्स की मेकिंग देखकर शायद आपका मूड खराब हो जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बहुत ही ज्यादा गंदगी में नूडल्स बनाया जा रहा है।

CHOWMIN

चाऊमीन मेकिंग वीडियो (ट्विटर)

गंदगी में बनाया जा रहा नूडल्स

End of Feed