वायरल न्यूज़

Watch: पाकिस्तानी महिला ने किया पठान गाने पर जबरदस्त डांस, देखकर शाहरुख-दीपिका भी करेंगे तारीफ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 21, 2023, 04:09 PM IST

Dance Video: वीडियो में एक पाकिस्तानी महिला 'झूमे जो पठान' गाने पर जमकर डांस करती दिख रही है। इस गाने पर महिला जिस तरह डांस मूव्स दिखा रही है, वह लोगों को खूब पसंंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी महिला का जबरदस्त डांस
  • पठान फिल्म के गाने पर किया डांस
  • झूमे जो पठान गाने पर किया शानदार डांस

Dance Video: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान का गाना 'झूमे जो पठान' जब से रिलीज हुआ है। इस पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं। झूमे जो पठान गाना न सिर्फ भारत में बल्कि भारत के बाहर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी महिला 'झूमे जो पठान' गाने पर जमकर डांस करती दिख रही है। इस गाने पर महिला जिस तरह डांस मूव्स दिखा रही है, वह लोगों को खूब पसंंद आ रहा है।

पठान फिल्म का जबरदस्त गाना

पाकिस्तान की यह महिला सड़क पर इस गाने पर थिरकती नजर आ रही है। वह इस गाने के हुक स्टेप्स को हूबहू फॉलो कर रही है। महिला का डांस अगर शाहरूख-दीपिका देख लें तो वह उसके डांस की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। बता दें कि इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने दिल खोलकर डांस किया है। इस गाने को विशाल-शेखर की म्यूजिकल जोड़ी ने कंपोज किया है। गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। यह गाना खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है। शाहरुख खान चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। बता दें कि पठान फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article