Video: दुनियाभर में तहलका मचा रहा है यह भारतीय पक्षी, शख्स के कंधे पर बैठकर निकाली इंसानों सी आवाज

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 3, 2023, 02:49 PM IST

Viral Video: शख्स अपनी मैना से 'ओय' बोलता है। इसके बाद मैना भी 'ओय' दोहराती है। शख्स जितनी बार भी ओय बोलता है, उतनी बार मैना भी ओय दोहराती है। आपने तोतों को इंसानों की आवाज निकालते देखा होगा, लेकिन इस वीडियो में मैना आवाज निकालता दिख रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय पक्षी की दीवानी हुई दुनिया
  • इंसान की तरह आवाज निकालती है मैना
  • मालिक की बात दोहरा रहा था पक्षी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भारतीय पक्षी इन दिनों तहलका मचा रहा है। इस भारतीय पक्षी की दुनियाभर में धूम मची हुई है। दरअसल, यह धूम पक्षी के अनोखे टैलेंट की वजह से मची हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह भारतीय पक्षी इंसानों की तरह आवाज निकालता है। वैसे तो आपने तोतों को इंसानों की आवाज निकालते देखा होगा, लेकिन यह पक्षी तोता नहीं है बल्कि मैना है। सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पक्षी अपने मालिक के कंधे पर बैठकर इंसानों की तरह बात करता दिख रहा है।

bird video

भारतीय पक्षी (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर रह जाएंगे शॉक्ड

वीडियो में पक्षी की आवाज सुनकर आपको लगेगा कि जैसे कोई इंसानी बच्चा बोल रहा है। वीडियो को चिनमया नायक @chinmay.nayak.965 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने कंधे पर अपनी पालतू मैना को बिठाया है। वह उस मैना के साथ मस्ती भी कर रहा है। फिर अचानक शख्स कुछ आवाज निकालता है। इस आवाज को सुनकर मैना भी आवाज दोहराती है। देखें वीडियो-

End of Feed