OMG: ये बच्चा है असली मोगली, Video में देखें कैसे खेलता है अजगर- मगरमच्छ और बाघ के साथ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 23, 2023, 04:55 PM IST

Viral Video: बच्चा बड़ी ही निडरता से एक विशालकाय अजगर और एक मगरमच्छ को अपनी गोद में लेकर उनके साथ खेल रहा है। बच्चे के पीछे एक खूंखार बाघ भी नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग बच्चे की दिलेरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Viral Video: आपने टीवी पर 'जंगल बुक' देखा होगा। इसमें मोगली नाम का लड़का होता है, जिसकी जंगल के जानवरों से दोस्ती होती है। आज हम आपको रियल लाइफ में एक ऐसे लड़के से मिलाने जा रहे हैं, जिसे देखकर लोगों को मोगली की याद आ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा खूंखार मगरमच्छ, अजगर और बाघ से खेलता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

real life mogli

रियल लाइफ मोगली (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा कितनी निडरता से एक विशालकाय अजगर और एक मगरमच्छ को अपनी गोद में लेकर उनके साथ खेल रहा है। सिर्फ यही नहीं बच्चे के पीछे एक खूंखार बाघ भी नजर आ रहा है। बच्चा इन जानवरों से जरा भी डरता नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही वायरल हो गया है। लोग बच्चे की दिलेरी देखकर हैरान रह गए हैं। देखें वीडियो-

End of Feed