वायरल न्यूज़

Viral Video: तोता है या सेना का जवान.. परेड देख याद आ जाएगी आर्मी बटालियन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 23, 2023, 04:22 PM IST

ट्विटर पर एक बड़ा ही शानदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको भी अपने देश के जवानों की याद आ जाएगी। इस वीडियो में आपको एक तोता नजर आएगा, जो आर्मी के जवान की तरह परेड करता नजर आ रहा है।

Image

परेड करते हुए तोते का वीडियो वायरल (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • तोता ने जवान की तरह किया परेड
  • लेफ्ट-राइट वाला नजर आया मंजर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Parrot Parade Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा। इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक तोता नजर आएगा, जो बेहद सुंदर लग रहा है। इस तोते की एक्टिविटी देखने के बाद आप एकदम से प्रफुल्लित हो उठेंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और शेयर भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप एक तोते को परेड करते देख पा रहे होंगे। इस वीडियो में तोते ने बिल्कुल वैसे परेड किया है, जैसे कोई आर्मी का जवान परेड कर रहा हो और बॉर्डर पर खड़ा होकर पहरेदारी करते हुए देश की रक्षा कर रहा है। यह वीडियो बड़ा ही प्यारा है और लोग भी इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

परेड करते हुए तोते का वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे ये कोई मेजर हो और पूरी बटालियन को सावधान करके निगरानी रख रहा हो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तोता वाकई में बेहद क्यूट लग रहा है। इस वीडियो पर अब तक ढाई मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 46 हजार से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं और इसे 7 हजार से अधिक बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article