वायरल न्यूज़

Video: आरती है या तांडव.. पंडित जी ने भगवान को कुछ ऐसे किया याद, बुरी तरह जलने लगे आस-पास खड़े भक्त

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 23, 2023, 06:12 PM IST

Viral Video: एक पंडित जी माता रानी की आरती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह इतनी भयावह तरीके से आरती करते हैं कि आस-पास खड़े भक्त के कपड़ों पर आग लग जाती है। इस भयावह आरती का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

पंडित जी ने की भयानक आरती (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में नवरात्रि की धूम मची हुई है। जिधर देखो उधर पूजा-आरती की जा रही है। लोग माता रानी की आरती करते दिख रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप कांप जाएंगे। वीडियो में एक पंडित जी माता रानी की आरती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह इतनी भयावह तरीके से आरती करते हैं कि आस-पास खड़े भक्त के कपड़ों पर आग लग जाती है।वीडियो देखने के बाद लोगों की हालत खराब हो गई है।

पंडित जी ने की बहुत ही भयावह आरती

इस भयावह आरती का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।आरती करते-करते पंडितजी इतने भावुक हो जाते हैं कि वह अपने आस-पास खड़े चार लोगों को भगवान के पास पहुंचाने की तैयारी करने लगते हैं। पंडितजी आरती की बड़ी सी थाल सजाकर भगवान की अर्चना करते नजर आते हैं। हालांकि, उनके आरती करने का स्टाइल लोगों के लिए काल बनता नजर आता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि कई लोगों के ऊपर आग गिरती है और वह दूर भागने लगते हैं। इसके बाद भी पंडित जी खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और उसी तरह आरती करते रहते हैं। इस दौरान कई लोग पंडितजी को रोकने भी आते हैं, लेकिन वह अपनी ही धुन में आरती करते रहते हैं। वह लगातार जोर-जोर से आरती की थाल घुमाते रहते हैं। वीडियो को keep.trolling नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'आरती ऐसे करो, चार लोग जल जाएं।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article