Video: स्टेज पर दूल्हे की आंख में चली गई कोई चीज, फिर नई नवेली पत्नी ने दिखाई ऐसी केयर दिल हार बैठे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 7, 2023, 05:42 PM IST

Viral Video: जयमाला के बाद दूल्हे की आंखों में कुछ चला जाता है। इसे उसे तेज दर्द महसूस होता है। जैसे ही दुल्हन को इस बात का पता चलता है, वह तड़प उठती है। आप देख सकते हैं इसके बाद दुल्हन तुरंत ही दूल्हे की आंख से कचरा निकालने लगती है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं कुछ वीडियो लोगों को चौंका देते हैं। शादियों के ऐसे वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। इन दिनों एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो शादी की स्टेज से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और जयमाला होने जा रहा है।

dulhan

दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

दुल्हन का एक्सप्रेशन देख दिल हार बैठेंगे

जयमाला होने के बाद लोग दूल्हा-दुल्हन पर फूल बरसा रहे होते हैं, तभी कुछ ऐसा हो जाता है। जो किसी ने सोचा नहीं होगा। दरअसल, जयमाला के बाद दूल्हे की आंखों में कुछ चला जाता है। इसे उसे तेज दर्द महसूस होता है। पहले तो दुल्हन को कुछ समझ नहीं आता है, लेकिन जैसे ही उसे सारी सच्चाई पता चलती है। वह तड़प उठती है। आप देख सकते हैं दुल्हन तुरंत ही दूल्हे की आंख से कचरा निकालने लगती है। इसके बाद वह बड़े ही प्यार से उसकी आंख में फूंककर राहत पहुंचाती है। देखें वीडियो-

End of Feed