Viral Video: महाराष्ट्र के सोलापुर के पार्षद को हीरोपंती भारी पड़ी है। सोलापुर से राष्ट्रवादी कांग्रेस के पार्षद नागेश गायकवाड के बेटे ने रील्स बनाने के चक्कर में चलती बाइक पर हाथ छोड़कर पिस्टल लहराया। अब पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर पार्षद बेटे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि NCP पार्षद के बेटे चेतन बाइक चलाते समय हैंडल छोड़ देते हैं। इसके बाद हाथ में पिस्टल लहराने लगते हैं।
हीरोपंती के चक्कर में हो गया भारी नुकसान
वीडियो यहीं खत्म नहीं होता है। एनसीपी पार्षद के बेटे पिस्टर लहराते हुए डायलॉगबाजी भी करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सिटी पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो एक दिन पहले रंगपंचमी के अवसर का है। रंगपंचमी के दिन एनसीपी पार्षद नागेश गायकवाड़ के बेटे चेतन गायकवाड़ रील्स बनाने के चक्कर में सड़क पर हीरोपंती करने निकल पड़े। इसके बाद उन्होंने बाइक पर हाथ में पिस्टल लहराते हुए वीडियो बनाया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद पार्षद पुत्र के खिलाफ सलगर वस्ती थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पार्षद पुत्र की पिस्टर जब्त भी की जा सकती है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
