वायरल न्यूज़

Viral Video: न आव देखा न ताव... दे घुमा कर बकरे ने मारा सींग, बेहाल हो गया शख्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 04:26 PM IST

Goat Viral Video: इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बकरे ने पास से गुजर रहे एक शख्स इस कदर सींग मारता दिखाई दे रहा है कि आदमी हवा में गेंद की तरह उछलता हुआ दिखाई दे रहा है।

Image

बकरे ने शख्स को हवा की तरह उठा कर पटका (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बकरे के सींग वाला वीडियो हुआ वायरल
  • सींग से मार शख्स को हवा में उछाला
  • गेंद की तरह जमीन पर गिरा शख्स

Bakre Ka Viral Video: वायरल खबरों का क्या है, बस वायरल (Viral Video) होना है। बस व्यूवर्स को पसंद आ जाना चाहिए। कुछ ऐसा ही इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल (Goat Viral Video) हो रहा है, जिसे देख सभी के ठहाके छूटने लगे हैं। यह वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट जाएंगे।

वीडियो (Funny Video) में आप साफ तौर पर देख पाएंगे कि एक शख्स बाजार से सामान लेकर जा रहा था, तभी पास में खड़े एक बकरे ने 'न आव देखा न ताव', बस घुमा कर दे मारा एक सींग। अब होना क्या था, शख्स पहले तो हवा में उछला और फिर जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ा। अब बकरे के सींग मारने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों के द्वारा इसे खूब शेयर भी किया जा रहा है। इस वीडियो (Trending Video) को आप सोशल मीडिया पर जाकर आसानी से देख पाएंगे। वैसे अगर ऐसे मामलों की बात की जाए तो ये हादसा किसी के साथ भी हो सकता है और इसे लेकर आम जनता सजग रहने की जरूरत है।

बकरे ने कर दी हवा टाइट

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस मजेदार वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'rt___t20' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article