Girlfriend Boyfriend Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को मजा आ जाता है। वहीं कुछ वीडियो वायरल ही इसलिए होते हैं, क्योंकि उनमें वायरल होने वाली क्वालिटी होती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को मजा आ रहा है। यह वीडियो एक गर्लफ्रेंड और एक बॉयफ्रेंड से जुड़ा है। वीडियो इतना मजेदार है, जिसे देखने के बाद आप जोर-जोर से हंसने लगेंगे।
गर्लफ्रेंड के साथ प्रैंक करना पड़ा महंगा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के साथ प्रैंक करना चाह रहा था। इसके बाद उसको जो सिला मिलता है, शायद ही वह कभी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ प्रैंक करने के बारे में सोचेगा। वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा मजेदार है। आप देख सकते हैं कि बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से प्रैंक करने के चक्कर में अपना ही नुकसान करवा बैठता है। दरअसल, गर्लफ्रेंड से प्रैंक करने के लिए वो रूम में जाता है और टीशर्ट को उल्टा पहन लेता है। देखें वीडियो-
बॉयफ्रेंड को लग रहा होगा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ प्रैंक करके उसे परेशान करेगा। हालांकि, वह जिस तरह खड़ा होता है, उसकी गर्लफ्रेंड को लगता है कि वह आलमारी में कुछ ढूंढ रहा है। जैसे ही गर्लफ्रेंड रूम में दाखिल होती है, अपने बॉयफ्रेंड के नजदीक पहुंचकर वह उसे मजाक में जोरदार थप्पड़ मार देती है। इसके बाद जो होता है वह आप खुद देख लीजिए। बॉयफ्रेंड को ऐसी जगह थप्पड़ पड़ता है, जिसने उसे बहुत दर्द दिया होगा। वीडियो को reels_parivaar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
