Lion Hunt Elephant Baby: हाथी को पृथ्वी का सबसे समझदार जानवर माना जाता है। ज्यादातर हाथी शांत स्वभाव के ही होते हैं। हालांंकि, जब वह गुस्से में आते हैं तो सबकुछ उजाड़ कर रख देते हैं। जंगल का राजा शेर भी उनसे भिड़ने से डरता है। हालांकि, जंगल का राजा कई बार हाथी के बच्चों को अकेला पाकर उनका शिकार करने की कोशिश करता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक शेर हाथी के एक बच्चे का शिकार करने की कोशिश करता नजर आ रहा है।
शेर ने किया हाथी का शिकार (यूट्यूब)
हाथी के बच्चे का शेर ने किया शिकार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी का बच्चा झुंड से बिछड़ जाता है। इसके बाद शिकारी जानवर उस पर हमला कर देता है। कई बार हाथी के बच्चे भी बड़ी बहादुरी से शिकारी जानवरों का डटकर मुकाबला करते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं कि जंगल का राजा शेर छोटे से हाथी के बच्चे का कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा है। वह उसका शिकार तो करना चाह रहा है, लेकिन कर नहीं पा रहा है। इसके बाद जो नजर आता है, वह आपका दिल तोड़ने के लिए काफी हैं। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि तब तक वहां दूसरा शेर भी आ जाता है। इसके बाद दोनों शेर मिलकर हाथी के बच्चे को जमीन पर गिरा देते हैं। इसके बाद उसे नोच-नोचकर उसका शिकार कर लेते हैं। वीडियो को ट्विटर पर 'वर्ल्ड ऑफ वाइल्डलाइफ एंड विलेज' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।आप देख सकते हैं कि अंत में हाथी का बच्चा एक बार और पूरी ताकत लगाता है और वहां से उठकर भागने की कोशिश करता है। लेकिन दोनों शेरों ने उसे ऐसा दबोचा कि वह बच नहीं पाता। अंत में उसकी जान चली जाती है।
