वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: सरेआम ने दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया ऐसा खेल, नजारा देख लोग लगाने लगे ठहाके

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 3, 2023, 06:48 PM IST

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि लोग वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दूल्हे का अजीबोगरीब अंदाज, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • दूल्हे ने सबके सामने कर दिया अजीबोगरीब खेल
  • वीडियो देक लोग रहाे ठहाके

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Dulha Dulhan Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों बीच छाया हुआ है, जिसमें दूल्हे ने सरेआम दुल्हन के साथ ऐसा खेल किया, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं शादियों में कई तरह की रस्में निभाई जाती है। इस दौरान लोग मौज-मस्ती और हंसी-मजाक भी करते हैं। कई बार तो दूल्हा-दुल्हन भी ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इस वायरल वीडियो में भी एक दूल्हे ने कुछ ऐसा ही किया, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो आप देख सकते हैं स्टेज मिठाई खिलाने की रस्म हो रही है। दुल्हन पहले दूल्हे को मिठाई खिलाती है। लेकिन, मिठाई खिलाने की बारी जब दूल्हे की आती है तो उसने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोग ठहाके लगाने लगे। दूल्हा पहले खुद मिठाई खाता है और एक मिठाई अपने दोस्त को खिला देता है। जिसे देखकर दुल्हन का चेहरा उतर जाता है।

दूल्हे ने महफिल लूट ली

वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि दूल्हे ने तो खेल कर दिया भाई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'laxman_official_9ff' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी कहना है कि दूल्हे ने तो महफिल लूट ली। कुछ का कहना है कि दुल्हन को तो देखो, किस तरह बेचारी का चेहरा उतर गया। कुछ का कहना है कि लगता है दूल्हा काफी भूखा था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article