वायरल न्यूज़

Video: सड़क किनारे रखा गमला चुराने की फिराक में थी लड़की, तभी हुआ कुछ ऐसा मिल गया जिंदगीभर का दर्द

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 3, 2023, 08:01 PM IST

Viral Video: गमलों की खूबसूरती देखकर लड़की को लालच आता है। इसके बाद वह स्कूटी रोककर उन गमलों को चुराने लगती है। फिर जो सामने आता है उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

Image

लड़की का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर आपको आ जाएगा मजा
  • गमला चुराने की कोशिश करती है लड़की
  • इस चक्कर में सड़क पर गिर जाती है लड़की

Viral Video: कई बार लोगों की नीयत छोटी-छोटी चीजों पर खराब हो जाती है और वह उसे चुराकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका भी मूड खराब हो जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कुछ गमले रखे हुए हैं। इस दौरान एक लड़की स्कूटी पर सवार होकर वहां आती है। लड़की की नीयत गमलों को देखकर खराब हो जाती है। इसके बाद वह गमलों को चुराने की कोशिश करती है।

वीडियो देखकर सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

आप देख सकते हैं कि जब लड़की गमले चुराने की कोशिश कर रही होती है तभी भगवान इसकी सजा उसे तुरंत दे देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग लड़की का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि लड़की स्कूटी से जा रही होती है। इस बीच उसे सड़क के किनारे कई सारे खूबसूरत गमले रखे दिखाई देते हैं। इन गमलों में छोटे-छोटे पौधे लगे होते हैं। तभी लड़की उन गमलों के पास पहुंच जाती है। देखें वीडियो-

गमलों की खूबसूरती देखकर लड़की को ऐसा लालच आता है कि वह स्कूटी रोककर उन गमलों को चुराने लगती है। वह पहले इधर-उधर देखती है। इसके बाद स्कूटी पर बैठे-बैठे ही गमले उठाने लगती है। आप जानते हैं कि जब कोई शख्स गलत काम करता है तो इस दौरान उसे थोड़ा डर लगा रहता है और वह बहुत हड़बड़ी में होता है। गमले चुराने के दौरान यह लड़की भी ठीक वैसा ही करती है। इस हड़बड़ी के चक्कर में वह स्कूटी बंद करना भूल जाती है। जैसे ही वह गमला उठाने की कोशिश करती है, उसकी स्कूटी का एक्सेलेटर खिंच जाता है और स्कूटी तेजी से आगे बढ़ जाती है। इसके बाद लड़की धड़ाम से जमीन पर गिरती है। वीडियो @HowDoYouSurviv1 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article